सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर सिमडेगा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाई गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने रात में गश्ती दलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गश्ती दलों की सक्रियता, वाहन जांच, संवेदनशील स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: 1152 स्थानों में सजेंगे दुर्गा पंडाल, सु...