सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ग्राहक बनकर आया युवक दुकान के काउंटर से मोबाइल उड़ाकर भागे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मंगलवार की दोपहर प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि रोशन नायक कलिंद्र साहू के दुकान पर कुछ समान खरीदने पहुंचा। सामान लेने के दौरान उसकी नजर काउंटर पर रखे मोबाइल पर पड़ी। मौका मिलते ही उसने मोबाइल उठाया और वहां से भागने लगा। मोबाइल चोरी कर भागते युवक को देखकर दुकानदार के शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। भागने के क्रम में आरोपी रोशन नायक सरईपानी के पास मोटरसाइकिल से गिर पड़ा, जिससे उसे चोट भी लगी। पीछा कर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी को हिर...