Simdega News: दीवार गिरने के कारण आधा दर्जन से ज्यादा बकरियों की मौत
सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा पंचायत के चारटोली में रविवार की रात्रि भारी बारिश के कारण दीवार गिरने के कारण आठ बकरियों की ही मौत हो गई, जबकि तीन बकरियां घायल हो गईं। पीड़ित दीपक सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे दीवार गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो कई बकरियां मलबे में दबी हुई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से मलवा हटाया गया, लेकिन तब तक आठ बकरियों की मौत हो चुकी थी। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रायकेरा पंचायत के मुखिया सोमा पाहन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को शीघ्र राहत एवं उचित मुआवज़ा उपलब्ध कराने की मांग की। पीड़ित दीपक सिंह ने भी प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.