Simdega News: दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
सिमडेगा, नवम्बर 6 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि।थाना परिसर में दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ नैमन कुजूर, पुलिस अंचल निरीक्षक बासुदेव टोप्पो, थाना प्रभारी मिर्जा उरांव एवं सब इंस्पेक्टर अजेंद्र सिंह अंचल निरीक्षक विनोद तिग्गा उपस्थित थे। बैठक में पर्व-त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी लोगों से दीपावली एवं छठ महापर्व को आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलौली : दीपावली छठ पर्व में पटाखेबाजी पर रहेगी पैनी नजर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.