सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के सामटोली निवासी दीपक कुमार नायक ने संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में सफलता हासिल कर सिमडेगा का नाम रोशन किया है। दीपक ने परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 289वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

दीपक का परिवार दीपक सामटोली निवासी शिक्षक दुखु नायक के पुत्र हैं। जबकि उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा से प्राप्त की। वर्ष 2015 में उन्होंने संत मेरीज इंटर कॉलेज सिमडेगा से विज्ञान विषय में इंटर की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण की। इसके बाद दीपक संत जेवियर्स कॉलेज रांची से गणित प्रतिष्ठा में स्नातक की पढ़ाई प्रथम ...