Simdega News: दिव्यांग बच्चों को दिया जाएगा सहायक उपकरण
सिमडेगा, सितम्बर 1 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बीआरसी में दो सितंबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे से दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण एवं सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबंधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान जरूरत के अनुसार दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें पढ़ाई एवं दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिल सके। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.