Simdega News: दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। पबुडा पंचायत के मुखिया अलोक बरला ने पंखयत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुखिया ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, शौचालय, पेयजल एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। मौकेपर प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से एक आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था प्रदान करने की मांग की गई है। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि सामान्य शौचालयों का उपयोग दिव्यांग बच्चों के लिए कठिन होता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि दिव्यांग अनुकूल अलग शौचालय का निर्माण कराया जाए तो उन्हें काफी सुविधा होगी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.