Simdega News: दातून तोड़ने के क्रम में युवक गिरा पेड़ से, बेहोश
सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने रविवार को एक मरीज का हालचाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि रविवार की सुबह बानो के उकेली पंचायत में पेड़ से गिरकर दीपक हेमरोम घायल हो गए थे। बताया गया कि वे दतवन तोड़ने के दौरान पेड़ पर चढ़े थे। इसी क्रम में वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से वह बेहोशी की हालत में थे। बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल ग्रामीण का इलाज चल रहा है। इधर झामुमो जिला सचिव ने सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद से बातचीत कर मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, बीरबल महतो, रुबेन डांग, मो. शाहिद, भुवनेश्वर सेनापति सहित अन्य लोग उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.