Simdega News: दर्शन के साथ सेवा का संकल्प
सिमडेगा, जुलाई 26 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सशिविमं सलडेगा के छात्रों के किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया-बहनों ने तीर्थस्थल रामरेखाधाम का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया। विद्यालय परिवार के भैया-बहनों ने स्वच्छता ही सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए रामरेखाधाम परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। भैया-बहनों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रामरेखाधाम स्थित भगवान के पवित्र विग्रहों का दर्शन व पूजन-अर्चन कर राष्ट्र, समाज तथा समस्त मानवता के कल्याण की मंगलकामना की। संतों ने विद्यार्थियों को सदाचार, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.