Simdega News: थाना व उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान
सिमडेगा, जुलाई 26 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कोलेबिरा थाना व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बरवाडीह व कुम्हारटोली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 800 किलोग्राम जावा महुआ व लगभग 20 लीटर महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट किया। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.