Simdega News: त्योहारों को लेकर केरसई में खाद्य प्रतिष्ठानों की हुई जांच
सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रखंड के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अनिकेत द्विवेदी ने विभिन्न दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रख-रखाव, पैकेजिंग, लेबलिंग और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की गई। टीम ने एसएस 2 उच्च विद्यालय, केरसई में संचालित मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सामग्री के रख-रखाव का जायजा लिया गया। खाद्य कारोबारियों और विद्यालय प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। एफएसओ ने कहा कि त्योहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.