Simdega News: तूफान अर्नब का दिखा असर, बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में तूफान अर्नब का असर बुधवार सुबह से ही देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान हवाएं भी चलीं। बेमौसम बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं खेतों में पककर तैयार फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण स्कूल भी बंद रहे और शहरों की सड़कों तथा बाजारों में सन्नाटा नजर आया। आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। जिले में धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे में हवा के साथ बारिश होने से खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में पानी जमा होने और नमी बढ़ने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। वहीं कटी हुई धान की फसल भीगने पर दाने खराब होने और अंकुरित होने की आशंका बढ़ी है। इससे किसानों को आर्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.