सिमडेगा, अगस्त 17 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को पाकरटांड़ में आस्‍था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी के मौके पर हजारों कांवरिये बसतपुर स्थित नदी से जल लेकर रामरेखा धाम पहुंचे। जहां स्थित शिवालय में जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे गुजरते रहे। यह भी पढ़ें- Simdega News: तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालुभक्तों की भीड़ रामरेखा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। इधर जिले के अन्य सभी शिवालयों में कांवड़ यात्रा के माध्‍यम से भक्‍त भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। केसरिया वस्त्र धारण किए कांवरियों ने बोलबम के नारे लगाते हुए वातावरण में शिवभक्ति की सुगंध घोल दी। करंगागुड़ी शिव मंदिर में भी तीसरी सोमवारी के ...