सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के खैरनटोली में परमवीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने खिलाडियों ने परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर शफीक खान ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे...