Simdega News: तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़रायका गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुइस तिर्की के रूप में हुई है। लुइस तिर्की शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को गांव के कुछ लोगों ने घर के समीप स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी बानो पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि पोखरा में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.