सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, हिंदुस्तान। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर तामड़ा गांव में 351 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कंचन सिंह ने नौ कन्याओं के पूजन की, चंदन का तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बच्चियों को उपहार भी दिए। इस दौरान कई बच्चियों ने एक साथ डीसी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चियों की प्यारी मुस्कान और डीसी के प्रति स्नेह का यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मना दशहरा, शहर में की प्रतिमाओं का विसर्जन आज डीसी का स्नेह पाकर बच्चियों के चेहरे ...