सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरगा घाघरा डैम में रिसाव शुरू हो गया है जिससे किसान चिंतित हो गए। किसानों ने बताया कि यदि बांध टूट जाता है तो धान की फसल बर्बाद होने के साथ ही अन्य कई नुकसान हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से डैम का शीघ्र निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की। सूचना के आलोक में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा और बांसजोर ओपी प्रभारी अमरनाथ कुमार सोनी डैम का निरीक्षण किया। मुखिया रौशनी कुल्लू, एसीपीआईएल कंपनी रांची के इंचार्ज बुद्धदेव प्रधान, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष पवन साहू, प्रधान चौकीदार विजय बड़ाईक, प्रदीप सिंह, भोला दास, सुनील साहू, कालीन साहू, रोजगार सेवक सहित ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी व अन्य साधनों से बांध की मरम्मत कर टूटने से बचा लिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...