Simdega News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते चैंपियन बेटियों का हुआ स्वागत
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दिल्ली में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय नेहरू अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं सिमडेगा की बेटियों का सोमवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। हॉकी सिमडेगा की अगुवाई में आनंद भवन धर्मशाला में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों के सम्मान में खेल प्रेमियों और शहर के गणमान्य लोगों का उत्साह देखते ही बना। समारोह से पहले आवासीय हॉकी सेंटर से आनंद भवन धर्मशाला तक चैंपियन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए लाया गया। कार्यक्रम स्थल पर पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज प्रसाद, प्रशिक्षक तारिणी कुमारी, साधु मालूवा, राजु शर्मा, रोहित सिंह, मुरारी अग्रवाल, सुभीला मिंज, बिमला सोरेंग, रेणुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.