सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। परिवहन विभाग के द्वारा शनिवार को ओड़गा पंचायत में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। डीसी कंचन सिंह के निर्देश शिविर में कुल 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 40 पुरुष एवं 5 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में 42 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 3 अभ्यर्थी असफल रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों को वैध लाइसेंसधारी बनाना है। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...