Simdega News: ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस के लिए लगाया गया शिविर
सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष पंचायत स्तरीय लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदकों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।मौके पर डीटीओ संजय बाखला ने लाभुकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। एमवीआई प्रकाश रंजन ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हमेशा हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा वाहन के आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.