सिमडेगा, अक्टूबर 18 -- दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा तैयारियां Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी एवं एसपी के संयुक्त निर्देश पर दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस केन्द्र में दुर्गा पूजा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की वरीय पदाधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए...