Simdega News: डोंगाजोर झरिया से अज्ञात शव बरामद
सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोंगाजोर झरिया से रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों ने झरिया में एक शव देख पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लगेगा। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.