सिमडेगा, जुलाई 11 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। मानसून की बारिश से जिले की शंख और अन्य नदियां व जलाशय लबालब भर गए हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग नहाने और मछली पकड़ने के लिए इन स्थानों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन अधिकांश नदी घाटों और जलाशयों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। ऐसे में हर वर्ष डूबने की घटनाएं होती हैं, फिर भी हालात नहीं बदल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: बरसात शुरू होते पलामू के जलाशय पानी से भरने लगे, परंतु सभी जगह चेतावनी बोर्ड भी नहींसुरक्षा व्यवस्थाएँ जिले में डूबने की घटना होने पर प्रशासन के पास प्रशिक्षित और पंजीकृत गोताखोरों की टीम उपलब्ध नहीं है। ऐसे समय में स्थानीय तैराकों की मदद ली जाती है। जो बिना लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के अपनी जान जोखिम में डालकर लापता लोगों ...