Simdega News: डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरुकता रथ को रवाना
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जन्म और मृत्यु का पंजीकरण केवल सरकारी कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं तक पहुंच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरजा शंकर महतो और विधायक प्रतिनिधि समी आलम सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथों को रवाना किया। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किए गए रथों के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर पंजीकरण कराने का संदेश दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को जन्म और मृत्यु की घटनाओं का विधिवत निबंधन कराने के महत्व से अवगत कराना तथा इस प्रक्रिया को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.