सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दीपावली के त्योहार को लेकर कुम्हारों के घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मिट्टी के दीये और अन्य माटी उत्पाद तैयार करने में जुटे कारीगरों का उत्साह बढ़ाने मंगलवार को डीसी कंचन सिंह सदर प्रखंड के तामड़ा पंचायत अंतर्गत कुंबाटोली और बंगरू पंचायत के भेड़ीकुदर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने कुम्हारों से मुलाकात कर दीपावली की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने स्वयं मिट्टी का दीया बनाकर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने माटी हस्तशिल्पकारों से उनके कामकाज, उत्पादन और आजीविका से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने झारखंड माटीकला बोर्ड के माध्यम से अनुदानित विद्युत चाक की सहायता से मिट्टी के उत्पाद तैयार कर रहे कारीगरों के काम को भी देखा। यह भी पढ़ें- Lakh...