सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नवरात्र के अवसर पर कंचन सिंह द्वारा नवयुवक राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच पुरोहितों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ डीसी ने दीप प्रज्वलित एवं पट खोलकर पंडाल का उद्घाटन किया।​ इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, एसी गिरजा शंकर महतो, एसडीओ सुमंत तिर्की और डीएसओ नरेश रजक शामिल थे। दुर्गा पूजा समिति की ओर से उपायुक्त का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही, राम जानकी मंदिर के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रीतम जैन, पवन जैन, अनिल अग्रवाल और नवीन जैन ने उपायुक्त तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।​ यह भी पढ़ें- Cha...