सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: डीसी ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण, दिए कई निर्देश सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक का आयोजन किया गया। डीसी कंचन सिंह के द्वारा 70-सिमडेगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 168, 169, 170 एवं 172 का निरीक्षण किया गया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जिन मतदाताओं को नोटिस निर्गत किया गया है उनको आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए सुनवाई पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। मौके पर एसी गिरजा शंकर महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार, एसडीओ सुमंत तिर्की, बीडीओ सह सीओ मो इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित थे।फोटोपी8:- सिमडेगा में बुथों का निरीक्षण करतीं डीस...