सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मैदान में शुक्रवार को 5वीं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि डीसी कंचन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, बीडीओ नूतन मिंज ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर तथा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इससे पहले अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आयोजन समिति की ओर से बुके और अंगवस्त्र देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों का उत्साह डीसी समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क...