सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाहरणालय परिसर में डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर 15 यूनिट रक्त संग्रह कराया। इस दौरान डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसडीओ सुमन्त तिर्की, एनडीसी सह डीएसओ नरेश रजक, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, सीओ इम्तियाज अहमद सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रक्तदान किया। इस दौरान मीडिया बंधुओं ने भी रक्तदान किया। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जिला प्रशासन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धा...