Simdega News: डीएवी पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एलकेजी से कक्षा 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्षा शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और प्रदर्शन की जानकारी ली। साथ ही पढ़ाई में सुधार को लेकर शिक्षकों से चर्चा की और अपने सुझाव दिए। विद्यालय के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने का माध्यम है। विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से वे आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.