Simdega News: डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण होने पर विधायक ने दी बधाई
सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होने पर विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने बीडीओ नूतन मिंज, सभी कर्मी, बीएलओ और बीएलए को बधाई दी है। विधायक ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के सफल संचालन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और निर्धारित समय सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना उनकी कार्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता एवं दक्षता का परिचायक है। उन्होंने प्रखंड की मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र के जागरुक मतदाताओं के कारण ही यह कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो पाया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार प्रखंड के सभी 82 मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.