Simdega News: डालसा सचिव ने की मंडल कारा में सुविधाओं की जांच
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारा परिसर की व्यवस्थाओं, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी ली। निरीक्षण की शुरुआत रसोईघर से हुई। सचिव ने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्यान्न के भंडारण, साफ-सफाई और बर्तनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर के फर्श की नियमित सफाई और भोजन तैयार करने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए उन्होंने स्वयं भोजन का स्वाद भी लिया। इसके बाद विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे बातचीत की गई। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, रहने की व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.