Simdega News: ट्रेलर की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के प्रिंस चौक के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी रामरतन रॉय के रूप में हुई है। वह सिमडेगा में रहकर एक वेल्डिंग दुकान में काम करता था। रामरतन रॉय मंगलवार देर शाम पैदल टाउन की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.