Simdega News: ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर
सिमडेगा, जुलाई 28 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरवाटोली गांव में मंगलवार को ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय जॉनसन एक्का के रूप में हुई है। बताया गया कि गांव के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया था, जिसे पावर हाउस के मिस्त्री ने ठीक किया था। तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर बाद दोबारा फ्यूज जल गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान जॉनसन बिना शटडाउन लिए ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने लगा। तभी अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.