सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ में अघरमा के समीप सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक चालक पूर्वी सिंहभूम निवासी मो मुस्तफा है। बताया गया कि ट्रेक बुधवार की रात पुना से खण्डकपुर जा रही थी। इसी दौरान अघरमा के पास दूसरे वाहन के लापरवाही के कारण चालक मो मुस्तफा ने ट्रक से अपना संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। इधर मृतक के छोटे भाई नूर अंसारी ने कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...