Simdega News: ट्रक को टक्कर मार घर के आंगन में घुसा ट्रेलर, बाल-बाल बचे लोग
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोराम में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित मनोज साहू के घर की ओर जा घुसा और घर के आंगन के पास जाकर रुका। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गए। बताया गया कि ट्रेलर झारखंड से राउरकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोराम में मनोज साहू के घर के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर ने पहले सड़क पर एक ट्रक को टक्कर मारी और फिर घर की ओर बढ़ गया। घटना में ट्रेलर चालक जागेश्वर यादव को हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.