सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के छात्रों ने आयोजित टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आचार्य ओमप्रकाश आलोकनाथ साहू का विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि वनवासी कल्याण केंद्र झारखण्ड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 26 विद्यालयों के 59 प्रतिभागियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली आचार्य श्रीमान ओमप्रकाश आलोकनाथ साहू जी ने अपनी उत्कृष्ट शिक्षण-अधिगम सामग्री के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य जिते...