Simdega News: झाराकम की बैठक में महासंघ के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
सिमडेगा, जुलाई 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला कृषि कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मी प्रसाद ने की। बैठक में महासंघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों, आउट सोर्सिंग, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा स्थायी की जाए। साथ ही उन्होंने सीएम से ग्रेड पे, प्रोन्नति आदि उपलब्ध कराने की मांग की। जिला सचिव ने सभी एएनएम, जीएनएम, डाटा ऑपरेटर, एंबुलेंस चालक सभी को स्थायी करने की बात कही। बैठक को विनोद बिहारी दास, गोपाल साहू, लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पा कुमारी, पिंकी रानी कुजूर, अनूपा टोप्पो, मोजिस खलखो, मनीषा जतरमा, हीरामनी बारला, सोनू प्रधान, सुजीत कुमार, जितवा नायाक सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.