सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के पूर्वी तैसेर पंचायत में समेती सहाय अनुदान योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी कार्यक्रम सह झारखंड मिलेट मिशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड मिलेट मिशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एवं किसानों को मडुवा की खेती करने तथा इसके लाभ एवं पंजीकरण के बारे में बताया गया। कृषि विभाग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्रोत्साहित करने एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आत्म निर्भर पल्सेज योजना अंतर्गत शत प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण 50 किसानों के बीच मुखिया द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- 70 किसानों के बीच मड़ुआ और अरहर के बीज वितरित कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, एटीएम, किसान मित्र एवं कृषक गण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्...