Simdega News: झारखंड मिलेट मिशन के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उकौली पंचायत के सोड़ा ग्राम में समिति सहाय अनुदान योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर किसानों को झारखंड मिलेट मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिलेट योजना के अंतर्गत जो किसान 10 डिसमिल से 5 एकड़ तक मडुवा की खेती करेंगे, उन्हें प्रति एकड़ 3000 दर से प्रोत्साहन राशि अधिकतम 15000 तक दी जाएगी। इसके लिए किसानों को प्रज्ञा केंद्र में जाकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मौके पर ड्रिप सिंचाई, मिट्टी जांच, जैविक खेती, किसान समृद्धि योजना, तेलहन दलहन की उन्नत खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: झारखंड मिलेट मिशन शिविर का आयोजन इस कार्यक्रम में 31 किसानों को मडुवा बीज जिप सदस्य बिरजो कंडुलना एवं उकौली मुखिया के द्वारा दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.