Simdega News: झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट
सिमडेगा, सितम्बर 30 -- Simdega News: सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रार्थना महोत्सव में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के सिमडेगा पहुंचने की संभावना के मद्देनजर होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के आलोक में एफएसओ के द्वारा खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य होटल संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनुचित मूल्य वृद्धि अथवा उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली को रोकना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : त्योहार के मौसम में मिलावटी मिठाईयों का खतरा खाद्य सुरक्षा पदाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.