सिमडेगा, सितम्बर 29 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन के तत्वावधान में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मतरामेटा मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड प्रार्थना महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महोत्सव में अंकित साजवान और मोनिका साजवान मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर टेंट हाउस, मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और साउंड सिस्टम लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

प्रस्तावित सुविधाएं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। ताकि रात के कार्यक्रमों मे...