Simdega News: झामुमो जिलाध्यक्ष के प्रयास से लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर
सिमडेगा, अगस्त 2 -- Simdega News: जलडेगा। प्रखंड की टिनगीना पंचायत के मामा भगिना स्थित मुंडू टोली गांव में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के प्रयास से नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। रविवार को ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। मौके पर अनिल कंडुलना ने ग्रामीणों को बिजली का सही उपयोग करने की सलाह दी। बताया गया कि गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर दो महीना से खराब पड़ा था। इससे ग्रामीणों व पढ़ाई-लिखाई करने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनिल कुंडलना को दी। इसके बाद अनिल कंडुलना ने पहल करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने में मदद की। मौके पर नोवस केरकेट्टा, जेम्स भेंगरा, नॉर्मन भेंगरा, पावल भेंगरा, सुनील जोजो,मुकुट मुंडू, मोनिका हीरो, तुनूर जोजो, शिशिर बूढ़ आदि मौजूद थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.