सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: झामुमो जिलाध्यक्ष के प्रयास से टेंगराटुकू गांव को मिला ट्रांसफार्मर बांसजोर, प्रतिनिधि।प्रखंड के उरते पंचायत अंतर्गत टेंगराटुकू गांव में खराब ट्रांसफार्मर की समस्या दूर हो गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर की जानकारी आवेदन के माध्यम से झामुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक को दी थी। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना को मामले से अवगत कराया। अनिल कंडुलना ने बिजली विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली की समस्या दूर होने से अंधेरे से राहत मिलेगी और स्कूली बच्चों को भी पढ़ाई में सुविधा होगी। मौके ...