सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान टीम। जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रथ यात्रा का त्योहार गुरुवार को धुमधाम से मनाया गया। जिले में रथ यात्रा के अवसर पर विभिन्‍न ठाकुरबाड़ी में प्रात: से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर जिले के टुकूपानी, गरजा, कुलूकेरा, जोराम, ताराबोगा, खिजुरटांड, जलडेगा कोनमेरला, परबा, बीरू, तामड़ा, लचरागढ़, भंवरपहाड़, बानो एवं बोलबा के समसेरा में रथ यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्गरथ यात्रा का आयोजन टुकूपानी स्थित ठाकुरबाड़ी में प्रात: पूजन के बाद मंदिर का पट्ट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भोग निवेश के बाद वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर बाद शाम चार बजे ठ...