Simdega News: जेटेट परीक्षा को लेकर डीसी ने केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक
सिमडेगा, अगस्त 25 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जेटेट परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों की संभावित संख्या एवं सीट मैट्रिक्स समेत अन्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिमडेगा एवं महिला महाविद्यालय सलडेगा को पूर्व की भांति परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित करने का निर्देश दिया। दोनों संस्थानों के प्रबंधन को परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप सीट मैट्रिक्स उपलब्ध कराने को कहा गया। बताया गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची को जेटेट 2026 के आयोजन के लिए अधिकृत किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सिमडेगा में कुल 11 परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.