Simdega News: जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- विद्यालय का 52वां स्थापना दिवस Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में रविवार को विद्यालय का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. शीतल प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं श्रवण कुमार पर आधारित नाटक, नृत्य और एक्शन राइम्स की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज की अगुवाई में किया गया। जहां उनका सहयोग संदीप नाग सहित अन्य लोगों ने दिया। प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.