Simdega News: जुआ का खेल करवाने वाले दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी अंतर्गत हाटिंगहोड़े बाजार में जुआ खेलवा रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हाटिंगहोड़े बाजार में हब्बा डब्बा जुआ का खेल चल रहा है। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर गिरदा थाना प्रभारी दलबल के साथ छापामारी किए। मौके पर हाटिंगहोड़े में हब्बा डब्बा खेल चलता हुआ पाया। पुलिस ने जुआ खेलवाने वाले सुखदेव कच्छप और इकबाल खान को गिरफ्तार कर लिया। वहां से पुलिस को जुआ खेल के 3682 रूपये, हब्बा डब्बा जुआ खेल का सामान मोबाइल आदि मिले। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.