Simdega News: जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान
सिमडेगा, सितम्बर 27 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरगा पंचायत में एक वृद्ध महिला को मृत बताकर उनका राशन एवं पेशन भुगतान बंद कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि पंचायत के ब्राह्मण टोली निवासी 94 वर्षीय वृद्ध महिला कलावती देवी को सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया है।
समस्या का विवरण मृत घोषित किए जाने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से उनकी पेंशन भुगतान बंद है। परिवार के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण जरिया थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर परिवार की ओर से बीडीओ को लिखित आवेदन दिया गया है।
परिवार की परेशानी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.