सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने गुरुवार को हटिया-ओड़गा रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर बानो और ओड़गा रेलवे स्टेशनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सूजन मुंडा, फिरु बढ़ाइक, सुनील कुमार सिंह, अशोक तिवारी, गौरव गौतम सिंह और एमडी शाहजहां खान समेत अन्य लोग शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बानो स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव सहित क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। ज्ञापन में संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का बानो स्टेशन पर नियमित...